जम्मू-कश्मीर में बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत

जम्मू, 17 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर मे शुक्रवार रात से ही मौसम खराब बना हुआ है और कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हो रही है। देर रात से ही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तो मूसलाधार बारिश होने से सैलाब आने की भी सूचनाएं हैं।

मौसम बदलने के कारण जहां उमस से राहत मिली है वहीं लोगों को बीच बारिश में ही अपनी दैनिक कार्यों पर जाते देखा गया। सुबह के समय बारिश होने से लोगो को दिनचर्या गतिविधियां करने में खासा दिक्कतें हुई। खासकर उन लोगों को काफी परेशानियां हुई जोकि अपने काम पर दोपहिया वाहन से जाते हैं। फिलहाल मौसम खराब बना हुआ है। अभी तक जहलकी बारिश हो रही है। लेकिन मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि आज दिनभर रूक रूक कर बारिशरहेगी। वहीं बारिश होने से किसान भी खुशा हैं। क्यरोंकि धाम की फसल को इस समय पान की जरूरत थी।

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर