सिलीगुड़ी में ड्रेनेज बाधित करने वाले ढांचे हटाने के तीन दिन का निर्देश
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
सिलीगुड़ी, 30 जून (हि. स.)। शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, जलजमाव की समस्या दूर करने और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त वीर विक्रम राय ने वार्ड नंबर आठ के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएफ रोड इलाके में पाया गया कि कई दुकानों ने नालों के ऊपर स्थायी और अस्थायी ढांचे बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे नालों की सफाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश के समय जल निकासी की समस्या बढ़ रही है। इस पर आयुक्त ने संबंधित दुकानदारों को तीन दिनों के भीतर इन ढांचों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बड़े-बड़े होर्डिंग्स की भी जांच की गई। जो होर्डिंग्स नियमों के खिलाफ लगाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

