सिलीगुड़ी, 30 जून (हि.स.)। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद एक के बाद एक ग्राम पंचायतों में इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में अब नक्सलबाड़ी ब्लॉक के मणिराम ग्राम पंचायत के प्रधान गौतम घोष ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड के एक साल पूरा होने से पहले ही उनका यह इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि 2022 के पंचायत चुनाव में मणिराम ग्राम पंचायत की कुल 18 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 12, भारतीय जनता पार्टी को (भाजपा) ने पांच और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। बहुमत के आधार पर तृणमूल कांग्रेस ने बोर्ड का गठन किया और गौतम घोष को प्रधान बनाया गया था लेकिन कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने से पहले ही प्रधान पद से उनका इस्तीफा सामने आया है। हालांकि इस्तीफा देने के बाद गौतम घोष ने बताया कि उन्होंने यह फैसला शारीरिक अस्वस्थता और पारिवारिक कारणों के चलते लिया है। इस इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई है।

