कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठित करना पहली प्राथमिकता डॉ. दिलीप जायसवाल

कटिहार, 08 अगस्त (हि.स.)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का गुरुवार को कटिहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में शहर के टाउन हॉल में अभिनंदन समारोह के साथ-साथ विस्तृत जिला कार्य समिति की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में सभी 29 मंडल के मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के पदाधिकारी मौजूद थे।

समारोह में मंचासीन सभी अतिथियों ने अपने-अपने वक्तव्य में कहा कि बिहार में आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व एवं डबल इंजन की सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों पर लड़ी जाएगी। डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठित करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी कार्यकर्ता अपने अधिकार से उपेक्षित और वंचित नहीं रहेगा। कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को और मजबूत बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश है, मैं एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं। इसलिए मैं हर कार्यकर्ताओं को सम्मान दूंगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कटिहार जिला प्रभारी मंत्री नीरज सिंह बबलू, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, नरेश शाह, पुर्व उपमुख्यमंत्री व सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, बरुन झा, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू ,शोभा जयसवाल, रंजन झा सहित सैकड़ों की सांख्य में भाजपाई मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर