लॉरेंस गैंग ने ली हांसी में जिम संचालक की हत्या की जिम्मेदारी
- DSS Admin
- Jun 11, 2026
गैंग ने पोस्ट डालकर कहा, अन्य भी नहीं बचेंगे, सब आएंगे निशाने
पर
हिसार, 11 जून (हि.स.)। हांसी के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित
फव्वारा चौक के पास गुरुवार तड़के हुई जिम संचालक कपिल की हत्या के तार लॉरेंस गैंग
से जुड़ गए हैं। हत्या के लगभग पांच घटें बाद लॉरेंस गैंग की ओर से हैरी बॉक्सर ने
बाकायदा पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस हत्या के अन्य पहलुओं
की भी जांच कर रही है लेकिन लॉरेंस गैंग की एंट्री से मामला हाई प्रोफाइल हो गया है।
वारदात के करीब पांच घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल
मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में हत्या
की वजह शेखपुरा व ढाणी पुरिया में हुई फायरिंग से जोड़ा गया है और कपिल को फायरिंग
करवाने वाला मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। वारदात के पांच घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई
गैंग के हैरी बॉक्सर ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है।
लॉरेंस गैंग की पोस्ट में शेखपुरा और ढाणी पुरिया में फायरिंग केस
का जिक्र है। असल में, 25 फरवरी 2025 को हांसी के गांव शेखपुरा के सरंपच प्रदीप लादी
को डराने के लिए फायरिंग हुई थी। अगले दिन गांव ढाणी पुरिया में फायरिंग हुई। इस केस
में हांसी एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद कृष्णा कॉलोनी के रवि व इंद्र सैनी को पकड़ा था।
उनके कब्जे से तीन देसी पिस्तोल और पांच कारतूस मिले थे। पोस्ट में दावा है कि इन दोनों
केस में कपिल रेढू मेन साजिशकर्ता था।

