डिपे्रशन के चलते रिटायर्ड एएसपी ने फँदा लगाकर दी जान : पत्नी दोपहर में लौटी तब फंदे से लटके मिले
- DSS Admin
- May 28, 2026
जोधपुर, 28 मई (हि.स.)। राजस्थान पुलिस सेवा से रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण ने अपने आवास पर आज दिन में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदा लगाने के जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया डिप्रेशन में होना बताया गया है। दोपहर में उनकी पत्नी बाहर से लौटी तब घटना का पता लगा। मंडोर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किया है।
मंडोर थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि मूलत : नागौर जिले के डांवला के रहने वाले 62 वर्षीय दशरथ सिंह चारण पुत्र श्रेणीदान चारण पुलिस सेवा से एएसपी पद से सेवानिवृत हो रखे थे। वे यहां मंडोर लालसागर एरिया में रहते थे। आज दिन में सूचना मिली कि उन्होंने अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
वक्त घटना पत्नी बाहर थी। वह धार्मिक कार्यक्रम से अपरान्ह तीन बजे के आस पास लौटी थी। दशरथ सिंह चारण ने अपने घर के कमरें में दुपट्टे से फंदा लगाया। उनका एक पुत्र है जोकि दिल्ली में नौक री करता है। थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला उनके डिप्रेशन में होने का पता लगा है। काफी समय से वह डिपे्रशन की स्थिति में थे। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।

