रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

सुलतानपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे रविवार की देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र के कामतागंज के पास सड़क हादसे में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहांं चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

जिले के लाखीपुर निवासी रामदास कामतागंज के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें जिला मेडिकल कालेज सुलतानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

   

सम्बंधित खबर