ई-एफआईआर दर्ज करने में कोताही बरतने पर नपेंगे थाना प्रभारी:एसएसपी
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
पौड़ी गढ़वाल, 27 जून (हि.स.)। एसएसपी सर्वेश पंवार ने शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने थानाप्रभारियों को ई एफआईआर दर्ज करने में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित विवेचनाओं, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन आदि विषयों पर समीक्षा की गई।
आज आयोजित बैठक में एसएसपी ने विवेचनाओं के लंबित रहने पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी ने जिले की सभी फायर यूनिटों को अपने अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से कोंचिंग इंस्टीट्यूट, अस्पताल, कार्यालयों, वेडिंग प्वांट्स, होटल आदि जगहों पर लगातार फायर सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए। इस दौरान मई माह में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया। बैठक में एएसपी कोटद्वार मनोज ठाकुर, संचार अनूप काला, अभियोजन अधिकारी जावेद अहमद, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तपेश कुमार, कोटद्वार अस्मिता मंमगाई, सीएफओ राजेंद्र खाती आदि शामिल रहे।

