महीनाम में आयोजित शिविर में पहुंचे पथ निर्माण मंत्री, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
- DSS Admin
- Jun 17, 2026
दरभंगा, 17 जून (हि.स.)। जिले में बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत महिनाम स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कुमार ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि अंजनी कुमार झा उर्फ बबलू बाबू, ऋषभ कुमार, हंसिका कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, बेनीपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रजनीश सुन्दरम, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वासुकीनाथ झा, सुरेश झा, ऋषि मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
सहयोग शिविर में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, विकास कार्यों तथा आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। अतिथियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि अंजनी कुमार झा उर्फ बबलू बाबू ने आगंतुक अतिथियों का पाग, चादर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अतिथियों द्वारा पंचायत सरकार भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
---------------

