अल्मोड़ा के सोनी बिनसर के समीप खाई में गिरी कार दो की मौत
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
अल्माेड़ा, 23 जून (हि.स.)। जिले के सोनी बिनसर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, रानीखेत क्षेत्र के सोनी बिनसर के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ को घटना की सूचना डीसीआर से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन बीती रात्रि दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों एवं कठिन भू-भाग में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों में एक की पहचान हल्द्वानी निवासी जीवन चन्द्र जोशी के रूप में हुई है जबकि दूसरे का नाम पता अज्ञात है।

