बंगाईगांव (असम), 25 जून (हि.स.)। बंगाईगांव में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बंगाईगांव के बरपारा जगन्नाथ मंदिर के समीप यह सड़क दुर्घटना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नियंत्रण खोकर तेज रफ्तार एक बाइक (एएएस-19वी-5732) सड़क पर पलट गई। परिणामस्वरूप बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी गंभीर लेकिन खबरे से बाहर बतायी गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी



