सड़क हादसे में अधेड़ की माैत, आराेपित बाइक चालक फरार
- Admin Admin
- Nov 21, 2025
बागपत, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सड़क दुर्घटना के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। बिनोली रोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। उनको घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
बिनोली न्यू रामनगर निवासी रोहतास शुक्रवार को किसी काम से बिनोली अड्डे पर गए थे। घर लौटते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय रोहतास दूर जा गिरे। उनको देखकर आस पास के लोग उनकी ओर दौड़े, घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहतास को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से बाइक को बरामद कर लिया है जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया। रोहताश के परिजनों को बुलाकर शव पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी



