रांची, 18 नवंबर (हि.स.)। राजधान रांची के चान्हो प्रखण्ड अंतर्गत बलसोकरा में मंगलवार शाम छह बजे शमीम अंसारी के घर में खतरनाक रसल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर शमीम अंसारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने जैसे ही कमरे के कोने में सांप को देखा। शोर-गुल मचाया शुरू कर दिया। आनन फानन में किसी तरह घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि सही समय रहते घर वालों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। हालांकि सांप ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से सांप को मार दिया गया। जानकारी के अनुसार रसल वाइपर अत्यधिक विषैला सांप होता है। इसके काटने पर तत्काल इलाज नहीं मिलने पर लोगों की जान जाना तय माना जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar



