सुपेला के साहित देवांगन और सागर साहू बने अग्निवीर, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

अग्निवीर में चयनित दोनों युवाओं को दी गई विदाई

धमतरी, 27 जून (हि.स.)। ग्राम पंचायत सुपेला के दो युवाओं साहिल देवांगन पुत्र चन्द्रप्रकाश देवांगन और सागर कुमार साहू पुत्र निरंजन साहू के अग्निवीर में चयन होने पर गांव में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में दोनों युवाओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ग्राम पंचायत सुपेला के सरपंच एवं पिछड़ा वर्ग भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन लाल देवांगन ने कहा कि, दोनों युवाओं का अग्निवीर में चयन पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और वे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। समारोह में दयालु राम साहू, हितेंद्र कुमार साहू, राजेंद्र देवांगन, होमेश्वर देवांगन सहित सेमरा संकुल के समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा के उनके संकल्प की सराहना की।

   

सम्बंधित खबर