तृणमूल पार्षद के कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रबंधन ने दी सख्त चेतावनी
- DSS Admin
- Jun 20, 2026
पश्चिम बर्दवान, 20 जून (हि. स.)। वार्ड संख्या 80 अंतर्गत बर्नपुर के पुरनिया तालाब इलाके में शनिवार को सेल आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट) के नगर सेवा विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी वार्ड के तृणमूल कांग्रेस पार्षद राकेश शर्मा के कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया।
बताया ने की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था नगर सेवा विभाग को लंबे स।मय से इस निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जांच के बाद निर्माण को पूरी तर ने षीह अवैध पाया गया, जिसके बाद इसे हटाने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार, बीते एक महीने से सेल आईएसपी प्रशासन द्वारा बर्नपुर शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज किया गया है। इस दौरान बर्नपुर टाउनशिप क्षेत्र में अब तक आठ से दस अवैध निर्माणों को बुलडोजर से हटाया जा चुका है।
पुरनिया तालाब के किनारे स्थित इस कार्यालय को लेकर भी नगर सेवा विभाग की ओर से पहले नोटिस जारी किया गया था। बताया जाता है कि नोटिस मिलने के बाद कार्यालय को पुरनिया तालाब मंदिर कमेटी की सार्वजनिक सेवा समिति का कार्यालय घोषित कर दिया गया और भवन को पीले रंग से रंग दिया गया। इसके बावजूद आईएसपी प्रशासन ने कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई।
नगर सेवा विभाग की ओर से पहले ही कार्यालय खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसी अनुसार शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
सेल आईएसपी नगर सेवा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर किए गए हर अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
---------------

