संगीत सदन में लोक कलाओं के संरक्षण का हुनर सीखेंगी नई पीढ़ी

मंडी, 13 मई (हि.स.)। प्रदेश में शहरी निकाय और पंचायती राज चुनावों की गहमागहमी के बीच स्थानीय संस्था द्वारा युवाओं को लोक कलाओं के संरक्षण के का हुनर सिखाया जाएगा। संगीत सदन के संचालक उमेश भारद्वाज और सह संचालक ईशा डोगरा ने बताया कि प्रतिभा पुष्प फाउंडेशन के सहयोग से लड़कियों के लिए संगीत सदन में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 मई से 18 जून तक आयोजित होने वाले इस समर कैंप में लड़कियों को मंडी की पारंपरिक लोक कलाओं का हुनर सिखाया जाएगा। जिससे आने वाले समय में वे इसे आजीविका के रूप में भी अपना सकती है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में रहने वाले मंडी निवासी पुष्प कुमार ने अपनी स्व. धर्मपत्नी प्रतिभा जी की याद में मंडी शहर की विभिन्न हस्तियों को सम्मानित करने का सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से शुरू किया है। उन्हीं के सहयोग से संगीत सदन में यह समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह समर कैंप विशेष कर लड़कियों के लिए निशुल्क आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कैंप में हिस्सा लेने की इच्छुक लड़कियां संगीत सदन में आकर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 94180 37711 पर संपर्क कर सकती हैं। उमेश भरद्वाज ने बताया कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में संगीत सदन बीते पचास सालों से अपनी सेवाएं दे रहा है।

---------------

   

सम्बंधित खबर