जालंधर में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू:40 हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य; 24 बेंचों पर केसों की हुई सुनवाई

जालंधर में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय की जज प्रिया सूद ने बताया कि यह इस साल की दूसरी लोक अदालत है। इसका उद्देश्य विभिन्न लंबित मामलों का त्वरित समाधान प्रदान करना है। फिल्लौर और नकोदर में दो-दो बेंच लगाए लोक अदालत के लिए जालंधर में 20 बेंच स्थापित किए गए हैं, जबकि फिल्लौर और नकोदर में दो-दो बेंच लगाए गए हैं। कुल 24 बेंचों पर सुनवाई जारी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आज 38 से 39 हजार मामलों का निपटारा किया जाएगा। पारिवारिक विवाद, वैवाहिक मामलों का होगा निपटारा इन मामलों में पार्टियों के आपसी झगड़े, पारिवारिक विवाद, वैवाहिक मामले, चेक बाउंस के केस, ट्रैफिक चालान और बैंक से संबंधित विवाद शामिल हैं। जज सूद ने बताया कि लोक अदालत में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोगों में मनमुटाव हो रहा दूर मौके पर मामलों का निपटारा होने से पक्षों के बीच मनमुटाव भी दूर हो रहा है। एक मामले में, एक महिला और एक व्यक्ति के विवाद का निपटारा किया गया, जिसमें पक्षों ने समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और जज का आभार व्यक्त किया।

   

सम्बंधित खबर