दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति में भाजपा की सत्या शर्मा ने जीत की हासिल
- Admin Admin
- Jun 03, 2025

नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम की साधारण सभा में स्थायी समिति में मंगलवार को एक रिक्त स्थान के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्या शर्मा ने जीत हासिल की।
सत्या शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आआपा) की अपनी प्रतिद्वंदी हेमा को 35 वोटो से हराया। सत्या शर्मा को 130 वोट हासिल हुए वहीं हेमा ने 95 वोट प्राप्त किये। चुनाव में कुल 227 वोट डाले गए और दो वोट अवैध घोषित किये गए।
महापौर राजा इकबाल सिंह ने सत्या शर्मा को बधाई दी और कहा कि उनका राजनीति में लम्बा अनुभव है जिसका निगम को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
महापौर ने आआपा की उम्मीदवार हेमा को कड़ा मुकाबला देने के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि सत्या शर्मा वार्ड संख्या 226 गौतमपुरी से पार्षद है। वहीं हेमा वार्ड संख्या 184 जैतपुर से पार्षद है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी