सोमवती अमावस्या पर भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

फर्रुखाबाद, 15जून (हि.स.)।पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पर सैकड़ों भक्तों ने गंगा तट पांचाल घाट पहुंच नदी में आस्था की डुबकी लगाई और दान कर पुण्य कमाया।

बच्चा स्वामी बताते हैकि पुरुषोत्तम मास में सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने की वजह से सोमवती पड़ना एक दुर्लभ संयोग है । इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से पितरों को शांति मिलती है। यदि किसी व्यक्ति पर पितर दोष चल रहा है तो वह शांत हो जाता है ।

स्वामी जी का कहना है कि यह संयोग 16 साल बाद पढ़ रहा है। जिस वजह याद गंगा नहाने वाले भक्तों की जिले के हर घाट पर भीड़ उम्र पड़ी है। वैसे तो सिंगीरामपुर, ढाई घाट और किला घाट, रानी घाट, अटेना घाट पर गंगा भक्तों की भीड़ देखी जा रही है लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ पांचाल घाट पर उमड़ी है। बच्चा स्वामी बताते हैं कि पांचाल घाट पर उनके आश्रम पर यहां आने वाले साधू सन्यासियों के लिए फ्री भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है।

उनका कहना है कि पांचाल घाट पर गंगा भक्तों की सुबह से ही भीड़ करने लगी और भक्तों ने जी भर के स्नान किया। गंगा भक्तों की उमड़ी भीड़ की वजह से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया ।

जिला प्रशासन को यातायात बहाल करने में पसीने छूटते रहे। फिलहाल गंगा तट पांचाल घाट पर स्नान जारी है और सबसे बड़ी बात यह है कि आज के दिन लोग अपने अपने पितरों को तर्पण कर उन्हें परम लोक में जाने की कामना कर रहे हैं।------------

   

सम्बंधित खबर