दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थकों ने भी रखा एक दिन का उपवास
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
नई दिल्ली, 03 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के साथ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों ने भी एक दिन का उपवास रखा।
सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट में कहा, हमारी टीम आज सोनम वांगचुक के समर्थन में उपवास कर रही है। उनकी सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ रही है और इस समय हमारा सामूहिक समर्थन बहुत जरूरी है। अगर आप भी इस एक दिन के उपवास में शामिल हो रहे हैं, तो कृपया उनका हौसला बढ़ाने के लिए एक वीडियो पोस्ट करें।''
दीपके ने कहा कि वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उनके समर्थकों और लद्दाख की जनता ने आज सामूहिक एकजुटता दिखाई है। उनकी टीम और समर्थक आज एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को वांगचुक का सुगर लेवल गिरकर 60 तक पहुंच गया और ब्लड प्रेशर भी सामान्य से काफी नीचे आ चुका है, जिससे समर्थकों में भारी चिंता है।
---------------

