एसएसपी ने नए पदोन्नत कर्मियों को उनके संबंधित प्रतीक चिन्ह से किया अलंकृत
- DSS Admin
- May 14, 2026
जम्मू, 14 मई (हि.स.)। जम्मू पुलिस ने हाल ही में पदोन्नत किए गए विभिन्न रैंकों के अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए आज एक समारोह का आयोजन किया। समारोह का संचालन जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने किया जिन्होंने नए पदोन्नत कर्मियों को उनके संबंधित प्रतीक चिन्ह से अलंकृत किया।
यह अवसर पदोन्नत अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण था। एसएसपी जम्मू ने सभी अधिकारियों को उनकी योग्य पदोन्नति के लिए बधाई दी और उनके समर्पण, व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने उन्हें उसी उत्साह और निष्ठा के साथ काम करना जारी रखने और आने वाले वर्षों में अनुशासन और सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
समारोह का समापन सभी नए पदोन्नत कर्मियों को जनता की नसेवा में एक सफल और प्रतिष्ठित कैरियर के लिए शुभकामनाओं के साथ किया गया।
---------------

