मुंबई, 23 जून (हि.स.)।एसटी महामंडल के लगभग 86 हजार कर्मचारियोंके लिए खुशखबर है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक नेमंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज परएसटी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत वृद्धि, मकान किराया भत्ते में बढ़ोतरी और वार्षिक वेतनवृद्धि दरबढ़ाने का ऐलान किया।
राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गईहै और 29 जून से प्रस्तावित आंदोलन भी वापस ले लिया गया है। सरनाईक नेकहा कि 22 जून को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसारएसटी की सभी कर्मचारी यूनियनों की बैठक आयोजित की गई थी। एसटी केवल एक परिवहनसंस्था नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के आमजनों की जीवन रेखा है। पिछलेआठ दशकों से ‘लालपरी’ राज्य केकोने-कोने तक निरंतर सेवा दे रही है। इस सेवा की असली ताकत एसटी कर्मचारी हैं। मंत्री सरनाईक ने कहा कि चाहे गर्मी हो, बारिश हो या कोईअन्य संकट एसटी कर्मचारी यात्रियों की सेवा के लिए अपने परिवार से भी पहले कर्तव्यको प्राथमिकता देते हैं। ऐसे कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर ध्यान देना सरकारका दायित्व है। महंगाईभत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत, मकान किराया भत्ता 8-16-24 प्रतिशत सेबढ़ाकर 10-20-30 प्रतिशत और वार्षिक वेतनवृद्धि की दर 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दी गईहै।
परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय से एसटी महामंडलपर प्रतिमाह लगभग 45 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। साथ हीमहंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, वार्षिकवेतनवृद्धि की बकाया राशि और अन्य वैधानिक देनदारियों सहित लगभग 5,649 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए सरकार भविष्य में हरसंभवप्रयास करेगी।
---------------

