बलरामपुर : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान का सर्वे 10 जुलाई से

बलरामपुर, 30 जून (हि.स.)। आज मंगलवार को जिला प्रशासन ने बताया कि सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का बेसलाइन सर्वे किया जाएगा। अभियान के लिए 1 जुलाई से प्रशिक्षण शुरू होगा, जबकि 10 से 31 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण किया जाएगा।

राज्य शासन के सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी संचालन और जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला और विकासखंड स्तर पर समितियों का गठन किया है।

अभियान के तहत जिले में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का बेसलाइन सर्वे कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, 1 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद 2 से 5 जुलाई तक जनपद स्तर पर सर्वेक्षण दलों का गठन और प्रशिक्षण किया जाएगा। 6 से 9 जुलाई तक मास्टर ट्रेनर्स सर्वेक्षण दलों को प्रशिक्षण देंगे।

10 से 31 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर 31 योजनाओं के हितग्राहियों का बेसलाइन सर्वे किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद 1 से 10 अगस्त तक आंकड़ों की प्रविष्टि और गैप विश्लेषण का कार्य किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर