नानक नगर गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मनाया गया

जम्मू,, 18 जून (हि.स.)।

जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा संतपुरा दाना में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में सबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु साहिब जी की शहादत को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और लंगर की व्यवस्था की गई थी। संगत ने गुरु अर्जुन देव जी के बलिदान और मानवता के प्रति उनके संदेश को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर