सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक : कमलेश श्रीवास्तव

-महानगर के सभी बूथों पर चलाया गया सदस्यता अभियान

अयोध्या,19 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा की ओर से शनिवार को सक्रिय सदस्यता महाअभियान चलाया गया। सक्रिय सदस्यता अभियान के क्रियान्वयन के लिए सहादतगंज कार्यालय पर तैयारियों को लेकर मंडल अध्यक्ष, सदस्यता टोली के प्रमुख के साथ महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने की बैठक की गई। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सक्रिय सदस्यता महाअभियान के तहत शनिवार को प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया। महानगर में कई स्थानों पर कैम्प लगाकर सदस्यता कराई गई। जलकल के समाने लगाए कैम्प में 126 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सक्रिय सदस्य बनने के लिए पचास प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है। जिसके लिए कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से बुकलेट प्राप्त कर लें। जिस विवरण के साथ बनाए सदस्यों की डिटेल भर कर कार्यालय में जमा करा दें।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के उपरान्त सक्रिय सदस्यों की सूची कार्यालय पर चस्पा की जाएगी। सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम ने बताया कि सक्रिय सदस्य 25 अक्टूबर तक अपनी बुकलेट जिला कार्यालय में जमा करा दें। बैठक में शैलेन्द्र कोरी,अनुराग त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश तिवारी, शशि प्रताप सिंह, अनीता सिंह, तिलक राम मौर्य, आसिफ अंसारी हुसैन जिया, राकेश पांडे, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व सांसद ने मवई मंडल क्षेत्र के पटरंगा गांव में में घर-घर जनसम्पर्क किया।

भाजपा के सदस्यता महाअभियान में शुक्रवार को पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधानसभा रूदौली के मवई मंडल क्षेत्र के पटरंगा गांव में में घर-घर जनसम्पर्क कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व सांसद के द्वारा सदस्यता कैम्प भी लगाया गया। जनसम्पर्क के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सैकड़ों लोगों को पार्टी की डिजिटल सदस्यता दिलाई गई।

पूर्व सांसद ने कहा कि हम जन समान्य व गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को दिलाना हमारा संकल्प है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। घर-घर सम्पर्क कर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर