भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात की

इंफाल, 12 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने बुधवार सुबह राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच राज्यपाल से संबित पात्रा की इस मुलाकात के बाद अटकलों का दाैर शुरू हाे गया है।

भाजपा सांसद व पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा बुधवार सुबह 09:55 बजे राजभवन पहुंचकर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। दाेनाें के बीच यह मुलाकात एक घंटे तक चली। मुलाकात के पात्रा ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से परहेज किया। राज्यपाल से इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लग रही हैं।

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा नेता पात्रा ने 11 फरवरी को होटल इंफाल में राज्य के विधायकों के साथ बैठक कर चर्चा की थी। राज्य में मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 10 फरवरी से लगातार भाजपा नेताओं की बैठकें हाे रही हैं, ताकि बदलते हालात को संभाला जा सके। इन चर्चाओं में सपम रंजन, के इबोमचा, शेख नूरुल हसन, सपम कुंजेश्वर और मंत्री थोंगम बिस्वजीत शामिल रहे। इन बैठकों में मुख्य रूप से राज्य में शांति बहाली के मुद्दे पर चर्चा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर