सोनीपत: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना
- Vijesh Sharma
- Jul 03, 2026

सोनीपत, 03 जुलाई । गन्नौर
में दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज जेबीएम कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार
को कम्पनी के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
करते हुए कहा कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वे काम पर नहीं
लौटेंगे।
कर्मचारियों
के धरने पर बैठने से शहर में कचरा उठान का कार्य पूरी तरह ठप्प हो गया, जिससे विभिन्न
क्षेत्रों में गंदगी फैलने की आशंका बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन
नहीं मिलने से उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। वहीं कंपनी
की तरफ से न तो उन्हें पीएफ दिया जाता है और न ही ईएसआई की सुविधा है। सप्ताह में उन्हें
हर दिन काम करना पड़ता है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी
करने और उनकी सभी जायज मांगें पूरी करने मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि
मांग पूरी होने तक उनका धरना और काम का बहिष्कार जारी रहेगा।
---------------

