सारण पुलिस ने 24 घंटों में 36 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सारण, 03 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। विगत 24 घंटों में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि शराब के अवैध कारोबार में लिप्त छ: धंधेबाजों और शराब का सेवन करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य अपराधों में शामिल एक हत्यारोपी, हत्या के प्रयास में छ: , अपहरण मामले में तीन, आर्म्स एक्ट में दो, एससी/एसटी एक्ट में दो और अन्य कांडों में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अपहृता को भी बरामद किया है।

सघन तलाशी में पुलिस ने 955.78 लीटर अवैध शराब जिनमें 796.4 लीटर देशी और 159.380 लीटर विदेशी शराब, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक टेम्पो, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया है। साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 07 वाहनों से 13,500 रुपये का अर्थदण्ड भी वसूला।

   

सम्बंधित खबर