रायपुर : स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री

स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में श्रध्‍दांज‍ल‍ि देते हुए राज्‍यपाल रमेन डेका

रायपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शन‍िवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के पिता स्व. श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम दुर्ग जिले के मैत्री नगर भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में शामिल हुए।

राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्याम पाण्डेय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सौदान सिंह, विधायक विक्रम उसेण्डी, किरण देव, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

   

सम्बंधित खबर