सेवालय समिति के वार्षिक उत्सव में दिव्यांग बच्चों का किया उत्साहवर्धन
- DSS Admin
- May 10, 2026
हल्द्वानी , 10 मई (हि.स.)। कठगरिया स्थित एक बैंकट हॉल में सेवालय समिति न वार्षिक उत्सव व सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पाठक ने सहभागिता करते हुए दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताने व उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की मनोज पाठक ने जमकर सराहना की।
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों व उनके उत्साह ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक किया। इस अवसर पर वकक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान, सहयोग व सशक्तिकरण के लिए मूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
समारोह में रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगई, एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सेवा, संवेदना व सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

