धुबड़ी के गौरीपुर में वज्रपात से सात गो-धन की मौत

धुबड़ी (असम), 03 जून (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले के गौरीपुर क्षेत्र में बुधवार को भीषण आंधी-तूफान और बारिश के दौरान हुई वज्रपात की घटना में सात गो-धन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरीपुर के लालकुरा गांव में तेज बारिश और आंधी के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर एक साथ सात गो-धन की मौत हो गई। घटना से पशुपालकों को भारी नुकसान पहुंचा है।

वज्रपात की इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का वातावरण देखा जा रहा है।

----------

   

सम्बंधित खबर