मस्जिद मामले में सरकार जल्द निशानदेई करके अवैध निर्माण को चिन्हित करे : शान्ता कुमार

शिमला, 27 सितंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि बिलासपुर के साथ गोबिन्द सागर में ”60 सीट वाला कुंज“ की सूचना से मन उछल पड़ा। इस नई सोच और नई उपलब्धि के लिए मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को बहुत बहुत बधाई देता हूं। हिमाचल तीन तरफ से बड़ी बड़ी झीलों से घिरा हुआ है। इन सबका उपयोग अब पर्यटन तथा जल खेलों के लिए होगा। इस नई उपलब्धि से हिमाचल के पर्यटन को पंख लगेंगे।

शान्ता कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश एक शान्त प्रदेश है। अवैध मस्जिदों के प्रश्न पर बड़े प्रदर्शन हुए। मुझे इस बात की खुशी है कि हिमाचल प्रदेश में मस्जिदों के प्रबन्धकों ने अवैध निर्माण को गिराने का स्वंय ही वयादा कर लिया। वे इस वायदे पर अभी भी खड़े है। मैं हिमाचल प्रदेश की जनता और दोनों समुदायों के नेताओं से निवेदन करूंगा कि हिमाचल पूरे देश को एक नया रास्ता दिखा सकता है। सरकार जल्द पूरी निशानदेई करके अवैध निर्माण को चिन्हित करें और मस्जिदों के प्रबंधक जल्द अपने वायदे के अनुसार स्वंय ही उस अवैध निर्माण को समाप्त करें। मैं मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता से विशेष निवेदन करता हूं कि इस प्रश्न पर इस प्रकार एक समाधान निकालने से हिमाचल पूरे भारत को शान्ति का एक रास्ता

दिखा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस बात को सभी ध्यान में रखें कि हिन्दू धर्म किसी की पूजा पद्धति पर किसी भी प्रकार की कोई आपति नही करता। हमारे

वेदान्त के अनुसार और स्वामी विवेकानन्द के अनुसार सभी धर्म इसी प्रकार एक ही जगह पहुंचे है जिस प्रकार अपने अपने रास्ते से चलकर सभी नदियां एक समुंद में पहुंचती है। मंजिल एक है रास्ते अनेक है। रास्तों पर झगड़ा करना मूर्खता की बात है। वेदान्त के इस तथ्य को यदि भारत के लोग समझ जाए तो हिन्दू मुस्लिम का कोई झगड़ा कहीं पर नही हो सकता।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

   

सम्बंधित खबर