एनडीए में शामिल नहीं होगी शरद पवार की पार्टी- सीएम फडणवीस

मुंबई, 07 जुलाई (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) के नेता जयंत पाटिल और भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े की मुलाकात की खबरों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। चर्चा है कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी एनडीए गठबंधन के साथ जा सकती है। हालांकि इन चर्चाओं को मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि शरद पवार की पार्टी राकांपा के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं मनगढ़ंत बाते हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र की कोई भी नई पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल नहीं होगी. हम किसी को भी अपने साथ नहीं जोड़ेंगे। हम भविष्य में भी पवार के विधायक या सांसद को अपने साथ नहीं लेंगे. इधर पाटिल व तावड़े की मुलाकात पर कांग्रेस पार्टी के विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस विषय पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। फिर भी चर्चा चल रही है। अब उन्हें कौन सा रास्ता आसान लगता है, सोच का या सत्ता का? यह उन्हें तय करना है। सत्ता चाहिए, या वे विकसित महाराष्ट्र की विरासता बनाए रखना चाहते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले के विचारों पर विश्वास करना चाहते हैं। इस पर मुझे प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि हम कभी भी एनडीए के साथ नहीं जाएंगे और न ही समर्थन करेंगे। भविष्य में असल में क्या होगा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा। लेकिन इन चर्चाओं में कोई दम नहीं है।

---------------

   

सम्बंधित खबर