श्री अमरनाथ यात्रा 2026-सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, एसएसपी कठुआ ने की हाई लेवल बैठक
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026

कठुआ, 16 जून । श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने डीपीएल कठुआ में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में पुलिस, सीएपीएफ, ट्रैफिक, खुफिया एजेंसियों व अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था निगरानी काफिला प्रबंधन क्यूआरटी तैनाती और आपातकालीन योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने अधिकारियों को अधिकतम सतर्कता, सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल और श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही लंगरों ठहराव स्थलों और यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। सीमा क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक पर 24 घंटे निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, डॉग स्क्वॉड, एक्स-रे मशीनों की तैनाती और सीसीटीवी मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए यात्रा को सुरक्षित सुचारु और सफल बनाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करने को कहा।
---------------

