सिख यूनाइटेड फ्रंट ने पत्रकार वार्ता कर महाराष्ट्र सरकार के कथित प्रस्ताव का विरोध किया
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
जम्मू,, 02 जुलाई (हि.स.)।
सिख यूनाइटेड फ्रंट और अन्य सिख संगठनों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर महाराष्ट्र सरकार के उस कथित प्रस्ताव का विरोध किया जिसमें हजूर साहिब के प्रबंधन में सरकार द्वारा नामित सदस्यों की संख्या बढ़ाने की बात कही जा रही है। संगठनों का आरोप है कि महाराष्ट्र की सरकार 17 में से 12 सदस्यों को नामित करना चाहती है जिसका वे कड़ा विरोध करते हैं। सिख नेताओं ने कहा कि यदि ऐसा कदम उठाया गया तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि श्री हजूर साहिब के प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाए।
---------------

