पूर्व सैनिकों की एकता को मजबूती-जेकेईएसएल में कठुआ की वेलफेयर एसोसिएशन का विलय
- Neha Gupta
- Jun 27, 2026

कठुआ, 27 जून । जम्मू-कश्मीर में पूर्व सैनिकों की एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जे एंड के एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन कठुआ का विलय जे एंड के एक्स-सर्विसेज लीग में कर दिया गया।
वर्ष 1951 में स्थापित जेकेईएसएल प्रदेश की सबसे पुरानी और सरकारी मान्यता प्राप्त पूर्व सैनिकों की संस्था है जो लंबे समय से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस विलय को लेकर 27 जून 2026 को कठुआ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ की मौजूदगी में लगभग 300 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पूर्व सैनिकों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस विलय को पूर्व सैनिकों के लिए एक मजबूत मंच और बेहतर कल्याणकारी योजनाओं की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जेकेईएसएल ने अन्य संगठनों से भी अपील की है कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएं और पूर्व सैनिकों के हित में सामूहिक रूप से कार्य करें।
---------------

