पाइपलाइन से तेल चोरी: गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

जोरहाट (असम), 19 अक्टूबर (हि.स.)। जोरहाट में पुलिस ने तेल पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोपित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार गिरोह ऑयल इंडिया लिमिटेड की तेल पाइपलाइनों में छेद करके तेल की चोरी करता रहा है।

गिरफ्तार किए गए तेल चोरों की पहचान प्रणव बरुवा (डिगबोई), भुवन मोरान (बरडुबी, तिनसुकिया), बिकी बरसैकिया (दुलियाजान), ख्याति सैकिया (दुलियाजान), पराग बोरा (पुलिबर, जोरहाट) और जीतुल दास (पुलिबर, जोरहाट) के रूप में हुई है।

गिरोह के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल, एक स्विफ्ट कार के साथ ही तेल पाइपलाइन फोड़ने और सर्कल से तेल चोरी करने के कई सामान बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस गिरोह के खिलाफ पहले भी तेल चोरी के कई आरोप लग चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर