202 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

कटिहार, 18 मई (हि.स.)। नगर थाना पुलिस ने डहेरिया रेलवे फाटक के पास से 202.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।

नगर थानाध्यक्ष को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि डहेरिया रेलवे फाटक की ओर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक युवक तेजी से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोपाल कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता अरूण यादव, निवासी गोकुलपुर, थाना के नगर, जिला पूर्णियाँ बताया। तलाशी में उसके पास से 202.25 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नगर थाना कांड संख्या-8 (सी)/21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार गोपाल कुमार पर पूर्णियाँ के मरंगा थाना में कांड संख्या-173/24, धारा-126 (2)/115(2)/3 (5) BNS एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत पहले से केस दर्ज है।

---------------

   

सम्बंधित खबर