बेलदा में स्मार्ट मीटर के विरोध में एबीईसीए का प्रदर्शन, प्रतिकृति जलाकर जताया विरोध
- DSS Admin
- Jun 23, 2026
पश्चिम मेदिनीपुर, 23 जून (हि. स.)। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जिले के बेलदा शहर में मंगलवार को ऑल बंगाल इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन की ओर से विरोध मार्च और प्रदर्शन किया गया।
संगठन के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता और संगठन के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारी बेलदा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मार्च निकाला और स्मार्ट मीटर लागू करने के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर की प्रतिकृति जलाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। संगठन की ओर से कहा गया कि स्मार्ट मीटर लागू होने से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है और बिजली सेवा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कार्यक्रम में एबीईसीए के राज्य सचिव सुब्रत विश्वास सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने सरकार से इस परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।संगठन ने कहा कि आम लोगों के हित में भविष्य में भी यह आंदोलन जारी रहेगा।
---------------

