एसएसबी ने मानिकपुर गांव से तस्करी के गांजा के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
अररिया 04 जुलाई(हि.स.)।
एसएसबी 56वीं वाहिनी की आई समवाय फुलकाहा की टीम ने मानिकपुर गांव में छापेमारी कर 9.500 किलोग्राम गांजा के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार तस्कर को गिरफ्तार किया।
एसएसबी ने यह कार्रवाई मानिकपुर में भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/4 के नजदीक भारत की तरफ लगभग 50 मीटर की दूरी पर की।
तस्कर बाइक पर गांजा को लोडकर नेपाल से भारत की ओर आ रहा था।
इसी क्रम में एसएसबी की विशेष गश्ती टीम ने यह कार्रवाई की।
एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर बाइक लेकर भागने का प्रयास किया।लेकिन एसएसबी जवानों की तत्पर होकर खदेड़कर तस्कर को पकड़ लिया।
गिरफ्तार तस्कर नरपतगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा वार्ड संख्या 14 निवासी 26 वर्षीय परमजीत कुमार यादव पिता रामानंद यादव है।
आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद जब्त गांजा, बाइक और तस्कर को एसएसबी ने फुलकाहा थाना के सुपुर्द कर दिया।

