सोनभद्र में 31 वाहनों का कटा चालान

सोनभद्र, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बुधवार को इको प्वाइंट के पास अवैध खनिज परिवहन व ओवरलोड लेकर चल रहे ट्रकों की जांच की। इस दाैरान 31 गाड़ियों का चालान काटा गया।

जिलाधिकारी बताया की अवैध खनिज परिवहन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए इको प्वाइंट पर ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने ट्रकों की जांच की। इस दौरान 31 ट्रकों का चालान काटा गया है। जिलाधिकारी ने स्वयं ओवरलोडिंग वाले वाहनों के प्रपत्रों की जांच की।

उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग व अवैध वाहनों का परिचालन पर कार्यवाही की जाये और मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट भी लगायी जाये। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये, ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर