(संशोधित) दक्षिण कोलकाता से तृणमूल को बड़ा झटका, सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में जाने की चर्चा

(तीसरे पैरा में संशोधन के साथ पुनः जारी)

कोलकाता, 10 जून (हि. स.)। तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। पार्टी के अंदर चल रहे असंतोष के बीच दक्षिण कोलकाता की सांसद माला राय के विद्रोही खेमे में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, माला राय मंगलवार को अपने पति निर्वेद राय, बेटे और बेटी के साथ दिल्ली पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही विद्रोही सांसदों के समूह के समर्थन में हस्ताक्षर कर सकती हैं। यदि मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है तो बुधवार को उनके हस्ताक्षर करने की संभावना जताई जा रही है।

दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र को लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में माला राय का संभावित कदम तृणमूल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल को दक्षिण कोलकाता के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ा था। भवानीपुर और रासबिहारी जैसे इलाकों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी।

विद्रोही खेमे के सूत्रों का दावा है कि माला राय के शामिल होने से लोकसभा में उनकी संख्या और बढ़ जाएगी। इससे पहले 16 सांसदों के एक समूह द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं, सायनी घोष के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

यदि माला राय और मिताली बाग भी इस समूह में शामिल होती हैं, तो विद्रोही खेमे की संख्या 20 के पार पहुंच सकती है।

---------------

   

सम्बंधित खबर