रायपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : छत्तीसगढ़ में करीब एक करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण
- Admin Admin
- Nov 25, 2025
रायपुर 25 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का संचालन 4 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा प्रदेशभर के पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। छत्तीसगढ़ चुनाव आयाेग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 24 नवम्बर 2025 तक लगभग 1 करोड़ 12 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है, जो प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 53 प्रतिशत है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल



