मनुष्य के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते है मसाले व सब्जियां : डॉ संजीव सिंह

कानपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। मनुष्य केवल अनाज वाली फसलों पर ही आधारित नहीं रह सकता है। उसे भोजन के साथ-साथ मसाले एवं सब्जियों की आवश्यकता भी होती है। मसाले एवं सब्जियां मनुष्य के शरीर की रक्षा बहुत सी बीमारियों से करती हैं। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते है। शुद्ध लाभ प्रति का क्षेत्रफल अधिक होता है और रोजगार सृजन में मदद मिलती है। यह बातें शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में कृषि और पशु विज्ञान में नवाचार विषय पर दो दिवसीय वैज्ञानिक कार्यक्षमता विकास प्रशिक्षण के समापन पर डॉ संजीव कुमार सिंह ने कही।

डॉ सँजीव ने संरक्षित खेती के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि संरक्षित खेती नए युग की ऐसी नवीनतम कृषि प्रणाली है। जिसके माध्यम से किसान बाजार की मांग के अनुसार वातावरण को नियंत्रित करते हुए मंहगी फसलें तैयार कर लेता है।

अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने उद्यानिकी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के बारे में जानकारी दी। पूर्व प्रोफेसर डॉ कृपाशंकर ने निमेटोड प्रबंधन विषय में बताया।

कानपुर मंडल के उप निदेशक उद्यान ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि समन्वयक डॉ आर के यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अतिथियों को धन्यवाद डॉ वीके कनौजिया ने दिया।

इस मौके पर डॉक्टर पीके राठी,डॉ अनिल सिंह एवं डॉक्टर सोहनलाल वर्मा सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मो0 महमूद

   

सम्बंधित खबर