डॉ. मांडविया 23 जून को केरलम में खेल और फिटनेस कार्यक्रमों का करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली, 22 जून (हि.स.)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 23 जून को केरलम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह फिटनेस, खेल उत्कृष्टता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले कई प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

दौरे की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में आयोजित ‘साइक्लिंग बाय द सी’ कार्यक्रम से होगी। यह साइक्लिंग अभियान चक्कई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से शंकुमुगम समुद्र तट तक आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जीवी राजा खेल विद्यालय, मायलोम का भी दौरा करेंगे। यह संस्थान देश के प्रतिष्ठित खेल विद्यालयों में शामिल है और यहां से अनेक खिलाड़ियों ने भारतीय खेलों में योगदान दिया है।

इसके बाद डॉ. मांडविया केरल विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित आइची–नागोया एशियाई खेल फन रन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस फन रन में 40 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें विद्यार्थी, खिलाड़ी, युवा स्वयंसेवक और आम नागरिक शामिल होंगे।

---------------

   

सम्बंधित खबर