मंत्री बनने के बाद अर्जुन सिंह ने अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर उठाए सवाल

कोलकाता, 02 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को जगद्दल के मजदूर भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कई विवादित दावे किए।

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी कई गंभीर मामलों में आरोपित हैं और कानून के दायरे से कोई भी बच नहीं सकेगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य संकट में है और पार्टी लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी।उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक पार्टी पूरी तरह सरकारी तंत्र पर निर्भर हो जाते हैं, वे वास्तविक राजनीतिक पार्टी के रूप में लंबे समय तक अस्तित्व बनाए नहीं रख पाते। इसी संदर्भ में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठाए।

अर्जुन सिंह ने यह भी कहा कि यदि भाजपा अपने दरवाजे को खोल दे, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोड़कर तृणमूल में कोई नहीं बचेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिषेक बनर्जी को भाजपा में शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है।

मंत्री पद मिलने के बाद उन्हें कौन सा विभाग सौंपा जाएगा, इस बारे में उन्होंने कोई संकेत नहीं दिया। उनका कहना था कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए हर जिम्मेदारी समान महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य अब चुनावी वादों को पूरा करना है।

---------------

   

सम्बंधित खबर