श्रीनगर में जुलाई का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी जारी
- Admin Admin
- Jul 06, 2025

श्रीनगर, 06 जुलाई हि.स.। कश्मीर में भीषण गर्मी ने इस मौसम के सदियों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिसमें श्रीनगर सबसे ऊपर रहा है। 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजधानी शहर ने आज जुलाई में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज करके एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कश्मीर मौसम के अनुसार, 25.2 डिग्री सेल्सियस पर श्रीनगर ने आज जुलाई में अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
पिछला रिकॉर्ड, 21 जुलाई 1988 को दर्ज किया गया था वह भी 25.2 डिग्री सेल्सियस था और दूसरा सबसे अधिक रिकॉर्ड 29 जुलाई 2024 को दर्ज किया गया 24.8 डिग्री सेल्सियस था।
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता