एसएसबी ने दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 196 किलो गांजा किया जब्त
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
अररिया 07 जून(हि.स.)।
एसएसबी 56 वीं वाहिनी की दो अलग-अलग टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बीती रात छापेमारी कर तस्करी के 196 किलो गांजा जब्त किया।गांजा को तस्कर रात के अंधेरे में नेपाल से भारत की ओर लाए थे।इसी क्रम में एसएसबी ने यह कार्रवाई रात्रि की विशेष गश्ती के दौरान की।
एसएसबी की पहली कार्रवाई बाह्य सीमा चौकी डुमरबन्ना के द्वारा डुमरबन्ना पासवान टोला में भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 193/4 के नजदीक भारत साइड में सौ मीटर की दूरी पर की।जिसमें 178 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी द्वारा जब्त गांजा को घूरना थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा की रात्रि गश्ती टीम ने हटेवा गांव में भारतीय बॉर्डर भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 177 के नजदीक भारत साइड में पचास मीटर की दूरी पर की।जहां एसएसबी ने 18 किलो गांजा बरामद किया।
नेपाल से भारत गांजा लाने वाले तस्कर नेपाल के मोरंग जिला के रानी थाना क्षेत्र के बुद्धनगर वार्ड संख्या 14 निवासी 24 वर्षीय राकेश यादव पिता प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया।एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद गिरफ्तार तस्कर के साथ जब्त तस्करी के गांजा को जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय से रविवार को जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई।

