प्रदेश भाजपा का मुखपत्र 'असमिया बीजेपी बार्ता' का विमोतन

गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के असम प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित कार्यक्रम में साेमवार काे प्रदेश भाजपा के मुखपत्र असमिया बीजेपी बार्ता के नौवें वर्ष के नौवें अंक का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने किया।

मुखपत्र का विमोचन करते हुए अध्यक्ष सैकिया ने कहा कि केवल असम में नहीं, भारत के प्रत्येक राज्य की संबंधित राज्य समिति अपने-अपने मुखपत्र प्रकाशित करती है। मुखपत्र के जरिए भाजपा पार्टी के प्रयासों से असम में हुए सकारात्मक कार्यों का प्रचार किया जाता है। इस मुखपत्र के जरिए सामान्य जनता के बीच भाजपा के आदर्शों को पहुंचाने में सहायता मिलती है।

बौद्धिक रूप से देश के इतिहास, सभ्यता-संस्कृति आदि की विकृत व्याख्या के माध्यम से पहले से ही कांग्रेस और वामपंथी शक्तियों ने भारत के जनसाधारण को भटका दिया है। इसके विपरीत, भाजपा हमेशा समाज में सही विश्लेषण के जरिए भारत की प्राचीन, गौरवमयी साहित्य-संस्कृति को उजागर करने के लिए एक बौद्धिक जागृति लाने का प्रयास करती है। उक्त सभा में असम में घटने वाले अच्छे समाचारों को मुखपत्र के लिए भेजने का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया। साथ ही कहा कि असम प्रदेश भाजपा की वेबसाइट के जरिए भी मुखपत्र उपलब्ध है।

मुखपत्र में 2026, इक्ननी कहकर कटाक्ष की गई अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बर्बादी की स्थिति : एक सर्वेक्षण, सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका को भाजपा का सम्मान, असम सरकार के उच्छेद अभियान की अंतर्निहित सत्यता, भाजपा समर्थक बीटीसी वासी शीर्षक से कई लेख प्रकाशित हुए हैं।

हेमेंद्र नाथ पाठक का लेख एजोपा रिहा गाछ शीर्षक पर निबंध के माध्यम से पृथ्वी पर मौजूद सबसे शक्तिशाली पेड़ रिहा या कुनखार के बारे में विस्तृत रूप से उल्लेख किया गया है।

उक्त विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलीप सैकिया के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के सचिव महेश देउरी, असम वित्त निगम के अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा के मीडिया समन्वयक रूपम गोस्वामी और प्रदेश स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर