केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा आज गुरुवार शाम अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। श्री नड्डा ने यहां राजधानी रायपुर के केनाल रोड, तेलीबांधा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधायक किरण सिंह देव, साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे।श्री नड्डा देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुँचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

   

सम्बंधित खबर